20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक पकड़ाया
महासमुंद। ओवरब्रिज के पास इमली पेड़ के नीचे इंदिरा कॉलोनी बसना में पुलिस ने एक युवक के कब्जे से महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी निवासी पुष्पा कोसरिया (32 ) से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया। मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
