पेट्रोल पंप के सेल्समैन युवती को पीटा
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने युवती से मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को सुनीता सिदार ने बताया कि वह ग्राम बगईजोर के मोतीलाल ओमप्रकाश पेट्रोल पंप में सेल्समैन है। 2 अप्रैल को पेट्रोल पंप में अपनी सहेली गोमती पटेल के साथ ड्यूटी पर थी। लगभग 12.30 बजे ग्राम बालसी का योगेश लोहानी पेट्रोल पंप में आकर उसकी सहेली से मारपीट करने लगा। जब उसने बीच बचाव किया, तब आरोपी ने गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115 (2), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
