मारपीट, जान की धमकी
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को बिंद्रावन के राजाराम यादव ने बताया कि 2 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे अपने खेत के बोर की ओर गया था। वहां ग्राम लोंदामुड़ा निवासी जीवन देवांगन भी आया तब उसने उससे पूछा कि इधर क्यों आया है। इस पर आरोपी ने गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए पीटा । रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
