माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा10 अप्रैल को पुनः ली जावेगी कक्षा 12वी हिन्दी विषय की परीक्षा

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की ली गई बैठक
दंतेवाड़ा, 02 अप्रैल 2026। छ.मा.शि.मंडल रायपुर द्वारा आयोजित 12 की हिंदी परीक्षा दिनांक 10 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा उक्त परीक्षा के सफल आयोजन हेतु अपर कलेक्टर राजेश पात्रे के अध्यक्षता में समस्त राजस्व अधिकारियों परिवहन अधिकारियों व सर्व थाना प्रभारियों की बैठक लिया गया है। सनद रहे कि छ०ग० माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12वी की विषय हिन्दी की परीक्षा संपन्न किया गया था परन्तु उक्त विषय परीक्षा दिनांक 23 मार्च 2026 द्वारा निरस्त की गई थी। इस संबंध में हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के विषय हिन्दी की परीक्षा दिनांक 10 अप्रैल 2026 को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में समय प्रातः 9 बजे से 12.15 बजे तक पुनः आयोजित की जायेगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आकस्मिक निरीक्षण हेतु जिला स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन करने के साथ-साथ राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इस संबंध में आज हुई बैठक में उक्त परीक्षा तिथियों में परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष द्वारा पुलिस थाना चौकी से प्रश्न पत्र निकालते समय थाना प्रभारी, के चौकी में उपस्थित रहने और केन्द्राध्यक्ष द्वारा उपरोक्त परीक्षा तिथि को नियत प्रश्न पत्र से संबंधित लिफाफे को सावधानीपूर्वक बॉक्स से बाहर निकालने, उसके निरीक्षण कर पंजी में हस्ताक्षर करने तथा केन्द्राध्यक्ष के साथ परीक्षा केन्द्र तक जाने एवं परीक्षा समाप्ति तक परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहने, निगरानी के लिए नियुक्त दर्शित अधिकारी, कर्मचारी को रजिस्टर में उनके नाम के सम्मुख उल्लेखित करने के संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिए गए।