एकलव्य खेल परिसर का कलेक्टर ने लिया जायजा

आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने पर दिया जोर
विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों से चर्चा कर उनके मांगों के संबंध में प्रशासनिक स्वीकृति का दिया भरोसा
दंतेवाड़ा, 02 अप्रैल 2026। आज कलेक्टर दिनेश कुमार ध्रुव के द्वारा जावंगा स्थित एकलव्य खेल परिसर, निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम, स्विमिंग पुल, स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले में खेल परिदृश्य को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक बुनियादी सुविधाओं विकसित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षकों एवं क्रीडा तथा शिक्षा अधिकारियों से चर्चा किया। कलेक्टर ने सर्वप्रथम एकलव्य खेल परिसर का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों हेतु फिजियोथेरेपिस्ट, डायटिशियन, न्यूट्रिशन को नियुक्त करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने खेल मैदान में विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा प्रसाधन कक्षों के निर्माण, नाली मरम्मत कार्य, के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां जैसे एथलेटिक्स, तीरंदाजी, थाई बॉक्सिंग जैसे विभिन्न खेलों के अनुरूप, स्पोर्ट्स जूते, सहित अन्य खेल सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराने अधिकारियों को कहा। मौके पर प्रशिक्षकों ने विगत वर्ष यहां के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी कलेक्टर को दी। इस क्रम में कलेक्टर ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सहित यहां निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम, स्विमिंग पुल, का भी जायजा लेते हुए निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान डीएमसी हरीश गौतम, प्रभारी खेल अधिकारी प्रदीप सिंह, एपीसी राजेन्द्र पाण्डे उपस्थित थे।