नवाचार प्रस्तुतीकरण में डाइट नगरी अव्वल

डाइट महासमुंद में जोन स्तरीय अनुसंधान व नवाचार कार्यशाला संपन्न
महासमुंद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में जोन स्तरीय क्रियात्मक अनुसंधान एवं नवाचार प्रस्तुतीकरण सह कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य अरुण प्रधान एवं उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम प्रभारी राजेश चंद्राकर के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डाइट नगरी के उप प्राचार्य आर.एन. साहू, व्याख्याता जोहन नेताम, प्रकाश सिंह, डाइट रायपुर के प्राचार्य प्रतिनिधि अजय मिश्रा, व्याख्याता सुमिता सिकरवार सहित विभिन्न डाइट संस्थानों के छात्राध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्राचार्य अरुण प्रधान ने कहा कि क्रियात्मक अनुसंधान शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से वे कक्षा में आने वाली समस्याओं का अध्ययन कर व्यावहारिक समाधान खोज सकते हैं।