कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय उर्वरक उड़नदस्ता का गठन

कोण्डागांव, 02 अप्रैल 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ 2026 हेतु किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं उर्वरक की कालाबाजारी, तस्करी, डायवर्सन, जमाखोरी, अधिक कीमत पर विक्रय एवं अमानक उर्वरकों के विक्रय जैसे अवैध कार्यों को रोकने हेतु संबंधित व्यक्ति या फर्म के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। उप संचालक कृषि द्वारा जारी आदेशानुसार उड़नदस्ता टीम का नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि दीपक कुमार शर्मा (मो.नं. 9399747010) को बनाया गया है वहीं वरिष्ठ कृषि अधिकारी आनंद राम नेताम (मो.नं. 9479017852) और कृषि विकास अधिकारी शशिकांत नाग (मो.नं. 9098093110), वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी हेमलाल पद्माकर (मो.नं. 9753375907), कृषि विकास अधिकारी शेषमणि पाण्डेय (मो.नं. 7000248988) को सहायक नोडल और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विश्वनाथ मरकाम (मो.नं. 7049514430) उप सहायक नोडल बनाया गया है। उक्त उड़नदस्ता टीम द्वारा उर्वरक से संबंधित शिकायतों, गोपनीय सूचना इत्यादि के निवारण एवं अवैध गतिविधियों की तत्काल सूचना प्राप्त होने पर एफसीओ 1985 के तहत त्वरित कार्यवाही की जाएगी।