जनता की सुविधा के लिए क्षेत्र का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : द्वारिकाधीश

77 करोड़ से अधिक के दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति
महासमुंद। खल्लारी क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देते हुए द्वारिकाधीश यादव के सतत प्रयासों से क्षेत्र के दो बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं स्थानीय नागरिकों को सीधे तौर पर राहत और सुविधा मिलेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहाझरझ्रगांजर रेवा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण (पुल-पुलिया सहित) कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग 25.90 किलोमीटर लंबाई वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग के लिए 74.15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, जिसके उन्नयन से यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। इसी क्रम में दुरुगपालीझ्रफुटगुना मार्ग के निर्माण हेतु 3.00 किलोमीटर लंबाई के लिए 3.61 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस सड़क के निर्माण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और लोगों का आवागमन आसान होगा। इस अवसर पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनता की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सड़क परियोजनाओं से न केवल आवागमन में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी और हर गांव तक बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।