महुआ शराब बरामद

महासमुंद। ग्राम दरार्भांठा में सरायपाली पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से महुआ शराब बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम दरार्भाठा स्थित 132 केवी के पास से आरोपी ग्राम बिजातीपाली निवासी शैलेंद्र दास पिता सेवक दास (45) के कब्जे से 16 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 3200 रुपए को बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह सांकरा पुलिस ने आरोपी वार्ड नं. 03 सांकरा निवासी प्रेमलाल यादव पिता बिसाहू यादव (38 साल) के होटल से कुल 13 नग जम्मू शराब व 26 नग शेरा छाप देशी प्लेन शराब कुल 39 नग कीमती 3640 रुपए को बरामद किया।