खेत में लगे पंप का स्टार्टर चोरी

महासमुंद। ग्राम अरंड के अमलीदार खार स्थित खेत में पंप में लगा स्टार्टर चोरी के मामले में आरोपी के विरूद्ध पिथौरा थाने में जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस को सेतराम पटेल ने बताया कि 29 मार्च की दरमियानी रात उसके खेत लगे स्टार्टर को किसी व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। खोजबीन करने के बाद पता चला कि स्टार्टर को गांव के बसंत नेताम पिता प्रदीप नेताम द्वारा चोरी किया गया है। जिसने पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।