50 पौवा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महासमुंद। शहर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने रेलवे फाटक बेलसोंडा के पास एक बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 5 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वार्ड क्रमांक 03 स्टेशन पारा महासमुंद निवासी इरफान खान (21) के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ ही मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है।