चोर दो दुकानों से कैश बॉक्स लेकर फरार
महासमुंद। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रायपुर रोड स्थित दो दुकानों में एक ही रात में करीब एक लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार देवचंद फैशन के संचालक अभय राज लूनिया जैन ने बताया कि 31 मार्च की रात लगभग 3 बजे अज्ञात चोर उनकी दुकान में घुसकर 40 हजार रुपये नगद सहित कैश बॉक्स ले गए। इतना ही नहीं, सामने स्थित लक्ष्मी च्वाईस सेंटर के संचालक मोहन यादव की दुकान को भी निशाना बनाया गया, जहां से करीब 60 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए गए। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
