बहिष्कार और जुमार्ने की धमकी, केस दर्ज
महासमुंद। पंचायत चुनाव प्रचार को लेकर ग्राम बरेकेलकला में विवाद गहराता जा रहा है। बस्ती से अलग करने और 25-25 हजार रुपए अर्थदंड देने का दबाव बनाने के मामले में पटेवा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरेकेलकला निवासी उकेश चक्रधारी और लक्ष्मीनारायण चक्रधारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायत चुनाव को लेकर आरोपियों द्वारा उन्हें बस्ती से अलग करने और आर्थिक दंड देने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दशरथ दीवान, प्रहलाद दीवान, प्रकाश चंद्राकर, कुबेर चक्रधारी, भुवन दीवान, विजय गुप्ता, दुकालू चक्रधारी एवं विष्णु दीवान के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
