एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में लेटरल एंट्री से प्रवेश प्रक्रिया शुरू
महासमुंद। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा 7वीं से 11वीं (सीबीएसई पाठ्यक्रम, अंग्रेजी माध्यम) में रिक्त सीटों को भरने हेतु पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्राचार्य के अनुसार कक्षा 7वीं में बालक वर्ग के लिए 1 सीट तथा कक्षा 11वीं में बालक वर्ग के लिए 7 सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी 01 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यालय पहुंचकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। चयन पूरी तरह परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें।
