‘विधायक सिन्हा के प्रयासों से विकास की गंगा बह रही ’
साराडीह व नहर लिंक रोड निर्माण की स्वीकृति पर खुशी
महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रयासों से एनएच -353 से साराडीह मार्ग तक 926 लाख रुपए व शहर की बहुप्रतीक्षित मांग नहर लिंक रोड के लिए प्रथम चरण में 380 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, प्रतिपक्ष नेता नानू भाई, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, पूर्व नपाध्यक्ष एवं पार्षद पवन पटेल, विधायक प्रतिनिधि संदीप घोष, मुढ़ेना के पूर्व सरपंच गोविंद ठाकुर, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, पार्षदगण सुनैना पप्पू ठाकुर, सीता टोंडेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी धनीराम साहू, प्रीति बादल मक्कड़, निश्चय चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजू चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष साहू, शुभ्रा शर्मा, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी आदि ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उक्त नेताओं ने कहा कि महासमुंद विधानसभा में भाजपा के शासनकाल में विधायक सिन्हा के प्रयासों के विकास की गंगा बह रही है। क्षेत्र में जगह जगह नहर लिकिंग कार्य स्वीकृत हुए हैं। साराडीह मार्ग में 5 किलो मीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति हुई है। शहर में मृत पड़े नहर में रोड निर्माण के प्रथम चरण में बागबाहरा रोड से केंद्रीय विद्यालय तक नहर लिंक रोड निर्माण के साथ दो-दो मीटर की साइड में मुरूम रोड भी होगी। नहर लिंक रोड निर्माण से बहुत हद तक ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा। लोगों को समय की बचत होगी। प्रथम चरण के बाद द्वितीय चरण में बागबाहरा रोड से पिटियाझर तक मृत पड़े नहर पर सड़क बनाई जाएगी। लगभग एक माह पहले विधायक ने नगर पालिका उपाध्यक्ष, पार्षदों एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ नहर लिंक रोड के लिए मुआयना किया था। 8 माह पहले केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के महासमुंद आगमन पर भाजपा के सभी पार्षदों के साथ मंत्री एवं विधायक को नहर लिंक रोड निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा गया था।
