बाइक हटाने की बात पर पीटा

महासमुंद। बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ सांकरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को ग्राम भतकुंदा निवासी उग्रसेन पटेल (32 ) ने बताया कि 25 मार्च की रात लगभग 7 बजे वन दुर्गा मंदिर के पास उसने अपनी बाइक रखी थी। इस दौरान गांव के परमानंद पटेल और अरबिंद पटेल उसकी बाइक को धक्का देकर हटाने लगे, उसने मना किया, तब आरोपियों ने गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।