गर्मी से राहत देने राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा केन्द्र खुला
महासमुंद। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ महासमुन्द द्वारा श्री राम नवमी के पावन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुन्द के सामने मुख्य मार्ग पर प्याऊ सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने की। मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त एवं छत्तीसगढ़ कृषि एवं बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर रहे। विशिष्ट अतिथियों में जय पवार, आनंद साहू, सुधा साहू (जिला उपाध्यक्ष), विजय कुमार लहरे (जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त), दाऊलाल चन्द्राकर (जिला सलाहकार), राहुल चन्द्राकर (पूर्व राज्य मुख्यालय आयुक्त), नंदकिशोर सिन्हा (जिला मुख्यालय आयुक्त), कौशलेंद्र वैष्णव (अध्यक्ष, स्थानीय संघ) सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। यह प्याऊ केन्द्र बरोंडाबाजार, चिंगरौद, बम्हनी, लाफिन, मचेवा और परसकोल जैसे ग्रामीण अंचलों से आने-जाने वाले राहगीरों के लिए विशेष रूप से राहतकारी साबित होगा।
