नांदगांव के आंगनबाड़ी केंद्र में न्यौता भोज का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का आनंद
महासमुंद। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04, पाटिल बहरा में बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाँव के सरपंच श्री भरत गेन्द्रे एवं जागरूक पालक होमराम पटेल ने बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया।
न्योता भोज में केला, तरबूज, भजिया, खीर और पूड़ी जैसे पौष्टिक व्यंजन परोसे गए, जिन्हें बच्चों ने बड़े उत्साह और रुचि के साथ ग्रहण किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दमयंती शर्मा, सहायिका चित्ररेखा धीवर तथा सचिव बलराम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
