चुनरी यात्रा में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष

महासमुंद। जय मां भवानी दुर्गा पूजा समिति आंबेडकर चौक के तत्वावधान में माता की भव्य चुनरी यात्रा शहर में निकाली गई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। तथा मां दुर्गा की आशीर्वाद लेकर नगर की खुशहाली मांगी। उन्होंने चुनरी यात्रा को माता की भक्ति व उपासना का बेहतर माध्यम बताते हुए नगर में इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर सभापति ईश्वरी भोई, अमन मदनकार, सोनू, शुभम सोनी, भूपेंद्र चंद्राकर, बिट्टू मदनकर, पीयूष गौतम, नीलू यादव, देव औसार, रोशन, कृष बावनकर, कान्हा सोनी आदि उपस्थित थे।