सवारी उतार रहे ऑटो चालक से मारपीट
महासमुंद। कोतवाली पुलिस ने ऑटो चालक से मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को ऑटो चालक जयशंकर घोड़ेसवार ने बताया कि 21 मार्च को 11.30 बजे वह बस स्टैंड महासमुंद में सवारी उतार रहा था, तभी वहां सोनू यादव ने आकर कहा कि यहां पर ऑटो को क्यों खड़ा किया है। इस पर उसने कहा कि सवारी उतर रहे हैं, फिर हटाउंगा, इतने में सोनू यादव ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
