वाहन पलटने से चालक की मौत
महासमुंद। सुरंगी नाला पुल ग्राम दुधीपाली के पास महिंद्रा वाहन के पलट जाने से चालक की मौत हो गई। बसना पुलिस ने बताया कि लोकनाथ सिदार धूपेनडीह से लमकसा अपने स्वयं के महिंद्रा जायलो वाहन क्रमांक सीजी 13 सी 8703 से बारात गया था। वाहन को वह स्वयं चला रहा था। बारात से वापस आते समय सुरंगी नाला पुल ग्राम दुधीपाली के पास तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सुरंगीनाला पुल से टकराकर पलट गया। जिससे वाहन चला रहे लोकनाथ सिदार की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
