बाइक की टक्कर से दो घायल

महासमुंद। बाइक की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। बागबाहरा पुलिस को नरतोरी के बंशीलाल चौहान ने बताया कि 21 मार्च की सुबह 9 बजे अपने साथी तामेश चक्रधारी के साथ बाइक क्रमांक-सीजी 06 जीएन 6805 में पुट्टी और पेंट लाने के लिए मुनगासेर गया था, वापसी में बाइक को तामेश चक्रधारी चला रहा था तथा वह के पीछे बैठा था। ग्राम नरतोरी मोड़ बागबाहरा के पास बाइक क्रमांक सीजी 06 एचई 2883 के चालक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे तामेश के सिर, और शरीर के अन्य भाग व उनकी छाती, चेहरे व पैर में चोटें आई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।