स्कूटी से महुआ शराब ले जाते दो पकड़ाए

महासमुंद। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सरायपाली पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन करने वाले दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि 24 मार्च को सूचना पर एक टीवीएस जूपिटर स्कूटी सोल्ड की ग्राम माधोपाली कुटेला रोड के पास घेराबंदी की। जहां दो व्यक्ति जूपिटर स्कूटी में आए। जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। जिस पर वाहन चालक ने अपना नाम दीपक भोई व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम तेज कुमार भोई बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 70 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त की। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।