महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भरता का दिया गया प्रशिक्षण
महासमुंद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत महासमुंद जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 30 चयनित महिला हितग्राहियों को उन्नत प्रशिक्षण के लिए दुर्ग जिले के अंजोरा स्थित कामधेनु विश्वविद्यालय भेजा गया।
17 से 19 मार्च तक चले इस विशेष प्रशिक्षण में महिलाओं को आधुनिक बकरी पालन तकनीक, व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता कौशल की गहन जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में क्षेत्र भ्रमण कर व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया। यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उन्हें सफल उद्यमी बनने की दिशा में प्रेरित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।
