संयुक्त कलेक्टर महेश सिंह राजपूत को मिला अतिरिक्त प्रभार

दुर्ग, 19 मार्च 2026/ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर महेश सिंह राजपूत (रा.प्र.से.) को महत्वपूर्ण अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नए प्रभार के तहत राजपूत अब अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भिलाई-3 के साथ-साथ अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) भिलाई नगर एवं छावनी का कार्यभार भी संभालेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्हें कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य दायित्वों का निर्वहन भी करना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।