जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क सत्याग्रह

महासमुंद। खल्लारी की जर्जर व बदहाल सड़क का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के साथ गौरव पथ निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण व क्षेत्रवासियों ने सामाजिक कार्यकर्ता व खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू के नेतृत्व में सड़क सत्याग्रह किया। इस दौरान पदयात्रा व धरना प्रदर्शन किया गया। खल्लारी मातेश्वरी मंदिर में पूजा -अर्चना पश्चात खल्लारी से नेशनल हाईवे-353 तक दो किलोमीटर पदयात्रा की गई। समापन पश्चात सभा स्थल में प्रशासन की ओर से पहुंचे बागबाहरा नायब तहसीलदार नंदनी वर्मा को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पदयात्रियों ने नेशनल हाईवे में खल्लारी प्रवेश द्वार के समीप सड़क किनारे धरना-प्रदर्शन किया। सड़क सत्याग्रह के तहत आयोजित धरना -प्रदर्शन को उपसरपंच तारेश साहू, भंडारा समिति के अध्यक्ष रमेश तिवारी, सिंघी परिक्षेत्र साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष खेमराज साहू, भीमखोज के पूर्व सरपंच प्रमोद चंद्राकर, वरिष्ठ ग्रामीण बैसाखू चक्रधारी, महेंद्र बंजारे, मीडिया एसोसिएशन के सदस्य गिरवर साहू, मनहरण गुप्ता, मनोज साहू, राजेन्द्र सेन, तुलस सेन, पंच मोगेश पांडेय, वैष्णव समाज के जिला कोषाध्यक्ष रमनदास वैष्णव, पंच ममता यादव, पूर्व पंच भारती यादव आदि उपस्थितजनों ने सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन मामाभांचा के उपसरपंच कोमल महानंद व आभार प्रदर्शन तारेश साहू ने किया। इस अवसर पर खल्लारी सरपंच पुष्पेंद्र साहू, सेवक राम साहू, करण निर्मलकर, महेंद्र बंजारे, प्रमोद चंद्राकर, देवक साहू, राजू साहू, गोकुल साहू, खेमराज साहू, इन्द्रकुमार चौहान, माखन यादव, मनहरण गुप्ता, बैसाखू चक्रधारी, मिल्लूराम साहू, रमेश तिवारी, गिरवर साहू, कैलाश चंद्राकर, भोजराम यादव, चमन गुप्ता, उदय साहू, नीलकंठ यादव, नईम खान, रामभजन साहू, रमनदास वैष्णव, रामकुमार साहू, पवन पटेल, मनोज साहू, नोहर साहू, खिलेश साहू, चोखे सिन्हा, रेशम चक्रधारी, राजेन्द्र सेन, विजय साहू, तुलस सेन, फूलसिंग यादव, गयाराम साहू, रूपराम साहू, राजेश सोनी, देवेंद्र दीवान, बसंत निषाद, दीनबंधु साहू, सोनू यादव, कमल सिन्हा, भूपेंद्र ध्रुव, बरूण यादव, यादराम पटेल, कामता यादव, घना निर्मलकर, लुकेश्वर साहू, राजेश मानिकपुरी, डोमेंद्र दिवान, भुनेश्वर सिन्हा, हरिशचंद्र विश्वकर्मा, मोगेश पांडेय, तोषण चक्रधारी, लूलकरण साहू, अवध साहू, आशुतोष मिश्रा, असवंत चौहान, भेखलाल पटेल, नीरज वैष्णव, कुंजलाल निर्मलकर, पुन्नी ठाकुर, ममता यादव, गौरी साहू, रूपेश्वरी चौहान, प्रतिभा यादव, नंदबाई यादव, भारती यादव, रेणुका सोनी, वंदना यादव, निर्मला चक्रधारी, छाया विश्वकर्मा, किरण चौहान, संतोषी बाई सिन्हा, सावित्री बाई सिन्हा, देवकी गुप्ता, राधाबाई दिवान, टोमिन दीवान, माया दीवान, निराबाई दीवान, केशरी विश्वकर्मा, बिंदिया विश्वकर्मा, पार्वती ध्रुव, डेरहिन साहू, सावित्री यादव, अहिमन यादव, रेखाबाई यादव, बिमला यादव, पूनम यादव, दुर्गेश्वरी यादव आदि मौजूद रहे।