दावा आपत्ति

कोंडागांव, 09 मार्च 2026/ कार्यालय, कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग) कोण्डागॉव से प्राप्त जानकारी अनुसार “सखी” वन स्टॉप सेंटर कोण्डागाँव में सेवा प्रदाताओं केस वर्कर, पैरा लीगल कार्मिक, पैरा मेडिकल कार्मिक, एवं सुरक्षा गार्ड के रिक्त पदों के पूर्ति हेतु “वॉक” इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के स्कूटनी एवं परीक्षण पश्चात 09 मार्च 2026 को सेवा प्रदाताओं केस वर्कर, पैरा लीगल कार्मिक, पैरा मेडिकल कार्मिक, एवं सुरक्षा गार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों की पात्र/अपात्र सूची जिले की वेब साईट www.kondagaon.gov.in पर अपलोड/ प्रकाशित किया गया है। प्राप्त आवेदनों में किसी अभ्यर्थी को दावा- आपत्ति दर्ज करवानी हो तो दिनांक 18 मार्च 2026 को कार्यालयीन समय सायं 05:30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला- कोण्डागाँव के कक्ष क्रमांक 90 में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अन्य माध्यम से प्राप्त अथवा निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।