र्स्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला

कोंडागांव, 09 मार्च 2026/ शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोण्डागांव में एक दिवसीय र्स्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग में संचालित योजनायें, छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदाय की गई।
इस अवसर पर कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोण्डागांव से महाप्रबंधक हिमालय सेठिया, प्रबंधक श्रीमती कुसुमलता नेताम एवं सहायक प्रबंधक श्रीमती नम्रता एल्मा, शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोण्डागांव से प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम, प्रोफेसर आकाश वासनिकर एवं अन्य समस्त कर्मचारी व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें ।