मेहनत और लगन से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मानिक

महासमुंद। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मानिक साहू ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 946वीं रैंक हासिल करने वाले ग्राम बेलटुकरी निवासी किसान पुत्र संजय डहरिया से भेंटकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संजय डहरिया की यह उपलब्धि न केवल महासमुंद जिले बल्कि पूरे प्रदेश और सतनामी समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता से ग्रामीण अंचल के युवाओं को यह प्रेरणा मिलेगी कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी लगन और परिश्रम से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस दौरान चंदन डहरिया और मुकेश रात्रे भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी संजय डहरिया को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।