बॉल बैडमिंटन मलेशिया में मुरली ने जीता स्वर्ण पदक

महासमुंद। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में इंडो मलेशिया टेस्ट सीरीज पुरुष एवं महिला का आयोजन मलेशिया में 27 फरवरी से 04 मार्च तक किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से चार खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन किया गया था। महासमुंद जिले से पुरुष वर्ग में मुरली सिंह राजपुरोहित शामिल रहे।