पांच दिवसीय अखण्ड रामायण सम्मेलन बैठक संपन्न

महासमुंद। ग्राम खरोरा में पांच दिवसीय अखण्ड रामायण सम्मेलन कार्यक्रम के लिए बैठक आयोजित किया गया, जिसमें रामनवमी के पावन अवसर पर पांच दिवसीय अखण्ड रामायण सम्मेलन कार्यक्रम किए जाने का निर्माण लिया गया है। गांव में 42वां वर्ष से चलते आ रहे है रामायण मंडली के उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर ने बताया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की असीम कृपा से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय अखण्ड रामायण सम्मेलन का आयोजन कार्यक्रम ग्राम खरोरा के गुडी चौंक में 27 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक रखा गया है। इस बैठक में जय बजरंगबली मानस मंडली एवं गायत्री मानस मंडली के सदस्यों के द्वारा रामायण के बारे में चर्चा किया गया। इस अवसर पर जय बजरंगबली मंडली के अध्यक्ष किशन लाल चन्द्राकर, सचिव परमानंद चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष लता चन्द्राकर, गायत्री मानस मंडली अध्यक्ष संतोषी चन्द्राकर, उपाध्यक्ष कलेन्द्री चन्द्राकर, सचिव कुमारी बाई चन्द्राकर, सदस्य मोतीराम, गजाधर, ज्ञानिक, नरेश, भूषण, ग्रामीण उपस्थित रहे।