मंदिर के पुजारी व सेवादारों से मारपीट

महासमुंद। बागबाहरा के घुँचापाली चंडी माता मंदिर में गुरूवार शाम कुछ उपद्रवियों ने नशे में जमकर उत्पात मचाया और मंदिर के पुजारी व सेवादारों से मारपीट की। जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम 3 – 4 उपद्रवी नशे की हालत में चंडी माता मंदिर परिसर पहुंचे और चाकू लहरा कर दहशत फैलाने के साथ मंदिर के पुजारी व सेवादारों से मारपीट कर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद पुलिस उपद्रवियों की शिनाख्त करने में जुटी है।