अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत
महासमुंद। तुमगांव से ग्राम कांपा की ओर पैदल जा रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 30 से 35 वर्ष 26 फरवरी को पैदल तुमगांव से ग्राम कांपा की ओर जा रहा था। रात करीब 10 बजे अमावस तिराहा के पहले एनएच 53 तुमगांव पहुंचने पर पीछे से अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
