युवक से 15 लीटर महुआ शराब जब्त

महासमुंद। बसना पुलिस ने ग्राम तोषगांव में एक युवक के कब्जे से महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि तोषगांव निवासी दिलीप ओगरे (32) के कब्जे से देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब 15 लीटर (कीमत 3 हजार रुपए) जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।