राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आशीबाई स्कूल में हुई विविध प्रतियोगिता
महासमुंद। वैज्ञानिक डॉ सीवी रमन की स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब में विविध वैज्ञानिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राचार्य जीआर सिन्हा के मार्गदर्शन में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता का विकास करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत साइंटिफिक रंगोली, पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विज्ञान दिवस के कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साइंटिफिक रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम हिमांशी टंडन (कक्षा 11वीं ए), द्वितीय कशिश साहू (कक्षा 11वीं ए), तृतीय तनु चंद्राकर (कक्षा 9वीं सी), पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम प्रोविना दीवान (कक्षा 11वीं ए), द्वितीय डिंपल गोस्वामी (कक्षा 9वीं डी), तृतीय सिमरन बघेल (कक्षा 9वीं डी), निबंध प्रतियोगिता में प्रथम प्रशांत मल्होत्रा (कक्षा 11वीं बी), द्वितीय रागिनी साहू (कक्षा 11वीं ए), तृतीय भावना साहू (कक्षा 9वीं ए), भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रागिनी साहू (कक्षा 11वीं ए), द्वितीय दुर्गेश साहू (कक्षा 11वीं ए), तृतीय भावना साहू (कक्षा 9वीं सी) रहे। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में छाया रंगारी, डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर, कीर्तन साहू, एवं खेमलता कंवर शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी चंद्रशेखर मिथलेश ने किया। कार्यक्रम में विमाल कुमार मन्नाडे, संजय मांझी, हेमंत खुंटे, नोबेल ध्रुव, पूजा साहू, भारती यादव, प्रज्ञा लांजेवर एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों डिगेश सेन, दुर्गेश साहू एवं हिमांशी टंडन ने अपने नवाचार मॉडल को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। विज्ञान दिवस पर अटल टिंकरिंग लैब में लंबे समय से सक्रिय सहभागिता, विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं वैज्ञानिक गतिविधियों में निरंतर रुचि के लिए डिगेश सेन एवं दुर्गेश साहू को वर्ष 2026 का ‘एटीएल एंबेसडर’ घोषित कर सर्टिफाइड दिया गया।
