जमशेद बने राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट कोच
महासमुंद। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के कोच जमशेद अख्तर को भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्गत नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ स्पोर्ट्स पटियाला पंजाब द्वारा राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट कोच की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें यह प्रमाण-पत्र एनआईएस के वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक मोहिंदर सिंह बेदी ने प्रदान किया। वर्तमान में जमशेद अख्तर, टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी महासमुंद शाखा में बतौर कोच के साथ मुख्य शाखा रायपुर में एकेडमी (प्रबंधक) के रूप में कार्यरत हैं और जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को पेशेवर एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट के लिए तैयार कर रहे हैं।
