मिनी स्टेडियम में चंद्रोदय हाॅकी कप का शुभारंभ

विधायक, निगम अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित
महासमुंद। जिला हाॅकी संघ खेल एवं युवा कल्याण, महासमुंद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय चन्द्रोदय हाॅकी कप -2026 का आयोजन स्थानीय मिनी स्टेडियम में कल 28 फरवरी को किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। अध्यक्षता बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, विशिष्ठ अतिथि भाजप जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला हाॅकी संघ अध्यक्ष राहुल चंद्राकर थे।
मुख्य अतिथि विधायक श्री सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन करने प्रेरित किया। बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का स्मरण करते हुए खिलाड़ियों को उनके खेल काैशल से सीख लेकर आगे बढ़ने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित कर कहा कि हाॅकी हमारा राष्ट्रीय खेल है। खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपना कॅरियर बना सकते हैं। उन्होंने स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर सफल खिलाड़ी बनने की शुभकामनाएं हाॅकी खिलाड़ियों को दी। राहुल चंद्राकर अध्यक्ष जिला हाॅकी संघ ने चंद्रोदय कप हाॅकी स्पर्धा के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी अपने खेल काैशल में उत्कृष्ठ सुधार लाकर आगे बढ़ें हमारा यही प्रयास है। प्रथम दिन 28 फरवरी को दोपहर 2 बजे से महासमुंद और बलाैदाबाजार टीम के बीच स्पर्धा शुरू हुई। हाॅकी संघ के जिलाध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने कहा कि इस आयोजन से खेलों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्राप्त होगा। खेलों में अनुशासन और टीम भावना हमें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री थानसिंग दीवान, रवि फराैदिया, पंकज चंद्राकर, आनंद साहू, महेंद्र सिका सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, व खिलाड़ी गण उपस्थित थे।