विज्ञान प्रदर्शनी में युगांश, मोक्षराज व हर्षित प्रथम
महासमुंद। वृन्दावन विद्यालय में विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान’ रखा गया है। बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट वैज्ञानिक एवं सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए जल संरक्षण, ग्रीन क्लीन सिटी, प्रदूषण-मुक्त वातावरण, सौर मंडल, सड़क सुरक्षा, सौर ऊर्जा आदि विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। संचालक एमआर विश्वनाथन, संचालिका सुजाता विश्वनाथन, उपप्राचार्य इंदु मिश्रा ने प्रदर्शित मॉडलों का निरीक्षण किया। संचालक एमआर विश्वनाथन ने कहा कि यह विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के बौद्धिक विकास और उनकी जिज्ञासा को नई दिशा देने का एक अनूठा मंच है। संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा दिया। प्रदर्शनी में प्रथम छात्र युगांश, मोक्षराज एवं हर्षित ने प्राप्त किया, जिन्होंने अपने मॉडल में वाटर डिस्पेंसर उपकरण शामिल किया, जो आवश्यकतानुसार ठंडा या गर्म पानी उपलब्ध कराता है। द्वितीय छात्रा इशांवी व अनन्या रहीं, जिन्होंने हाइड्रो-इलेक्ट्रिसिटी द्वारा पानी से उत्पन्न किये जाने वाली बिजली पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। उपप्रचार्य इंदु मिश्रा ने भारतीय विज्ञान की उपलब्धियों और भविष्य पर चर्चा की। विज्ञान प्रभारी शिक्षिका रिंकी कुर्रे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमन वर्मा ने किया।
