नपाध्यक्ष ने किया सफाई कार्य का निरीक्षण
महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर आज ओवर ब्रिज सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसका पालिका अध्यक्ष ने निरीक्षण कर कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नगरवासियों से भी अपील की। कि, वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ महासमुंद के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उल्लेखनीय है कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए पालिका अध्यक्ष श्री साहू के निर्देश पर प्रतिदिन कर्मचारियों को रूट निर्धारित कर सफाई कार्य की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। जिससे शहर के मुख्य मार्ग सहित बाजार वार्ड, शहर की भीतरी इलाकों में कर्मचारी नियमित रूप से सफाई कर रहे हैं। श्री साहू ने कहा कि नगर वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना पालिका की पहली प्राथमिकता है। हमारा प्रयास नागरिकों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की दिशा में सतत जारी रहेगी। इस दौरान विभागीय कर्मचारी, सफाई कर्मी उपस्थित थे।
