खेत में चल रहे जुआ फड़ में छापा, 6 पकड़ाए

महासमुंद। बलौदा पुलिस ने ग्राम सिंगारपुर सड़क किनारे खेत में जुआ खेल रहे छह लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि वार्ड-09 अलावापारा बसना निवासी साहिल खान (23), बड़ेपंधी थाना सरायपाली निवासी अजय भोई (27), बडेÞपंधी थाना सरायपाली निवासी देवेंद्र प्रधान (22), पतेरापाली थाना सरायपाली निवासी शरद कुमार प्रधान (51), संजय नगर सरायपाली निवासी समेलाल आदित्य (52), वार्ड 10 उड़ियापारा सरायपाली निवासी दीपक गोयल (42) से नकदी 7270 रुपए बरामद किया गया है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की गई।