30 किलो गांजे के साथ यूपी का 3 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। सिंघोड़ा पुलिस ने गांजे की तस्करी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपयों के कब्जे से 30 किलो गांजा और दो कार जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक यूपी 16 एजेड 0895 एवं पायलेटिंग करते अर्टिगा वाहन क्रमांक यूपी 87 जेड 4914 को रेहटीखोल में रोककर पूछताछ की गई। इन कारों में बैठे लोगों ने नाम-पता बेहटाधोरिका थाना सहावर जिला कासगंज उप्र निवासी हाशिम अली (40), बेहटाधोरिका थाना सहावर जिला कासगंज उप्र निवासी नौशाद मियां (45) और बेहटाधोरिका थाना सहावर जिला कासगंज उप्र निवासी कृपाल सिंह (40) बताया। स्विफ्ट डिजायर कार के पीछे डिक्की की बोरी में गांजा रखना बताया और उक्त गांजा अंगुल ओडिशा से आगरा उत्तरप्रदेश ले जाना बताया। तलाशी में कुल 28 पैकेट गांजा (वजन 30 किलो) व दो कारों को जब्त किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (बी) (ग), 29(1) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।