पत्नी को परेशान करने मना किया, पति के साथ गाली-गलौज

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले मेंं जुर्म दर्ज किया है। पुलिस को केशव प्रधान ने बताया कि ग्राम कोकड़ी का संजय प्रधान लगभग एक वर्ष से उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था, जिसे 17 जनवरी को समझाया गया। इसी बात को लेकर 18 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे वह प्रार्थी से गाली-गलौज करने लगा, मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 296, 351 (2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़े