युवक से 50 लीटर महुआ शराब बरामद
महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने ग्राम हरनादादर में तालाब किनारे शराब बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तालाब किनारे पीपल पेड़ के नीचे हरनादादर में वार्ड-15 दैहानीभाठा निवासी धीरज देवांगन (27) के कब्जे से लगभग 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
