खाने का पार्सल देने में हुई देरी वेटर को पीटा

महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने ढाबा के कर्मचारी से मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया है। वार्ड नंबर 02 इमलीभांठा महासमुंद निवासी कुमार भोई ने पुलिस को बताया कि वह महानदी ढाबा व रेस्टोरेंट रायपुर रोड में वेटर का काम करता है। 20 फरवरी की शाम 7 बजे वह ढाबा में काम कर रहा था, तभी सुलेमान सिद्दिकी वहां पर आया और खाना पार्सल करने का आर्डर किया, जिसे उसने कुछ देर रूकने कहा, इस पर आवेश में आकर सुलेमान ने गाली-गलौज और मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।