पं. श्यामाचरण शुक्ल को दी गई श्रद्धांजलि
महासमुंद। कांग्रेस भवन में शुक्रवार को अविभाजित मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, पूर्व शहर अध्यक्ष जसबीर ढिल्लो, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सोनम बंसोड़, पार्षद मुस्ताक खान विक्की सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
