नशे में धारदार हथियार लेकर घूम रहा था, पुलिस ने दर्ज किया केस

महासमुंद। ग्राम अनवरपुर में नशे की हालत में धारदार लोहे का हथियार लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार रोहित निषाद की रिपोर्ट पर शैलेंद्र ध्रुव के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में धारदार लोहे का हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों में भय पैदा कर रहा था। बागबाहरा पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े