तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, मौत
महासमुंद। रायमुड़ा पुल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत के मामले में पटेवा पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई को शासन की ओर से पटेवा पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि वाहन क्रमांक सीजी-06 एचडी-0298 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मृतका सीमा पटेल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। वाहन चालक के खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्रवाई नहीं हुई है।
