पेंशनरों का 5 को होली मिलन

महासमुंद। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा महासमुंद ने मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। पश्चात श्री हनुमान जी की आरती फिर भारत माता की आरती की गयी। आरती पश्चात सामयिक विषयों पर बौध्दिक चर्चा की कड़ी में जल की उपयोगिता एवं जल प्रदूषण पर वरिष्ठ पेंशनर बसंत चंद्राकर ने बड़े सहज व सरल ढंग से अपनी प्रस्तुति दी। प्रति मंगलवार हनुमान चालीसा के पाठ से निश्चित रूप से पेंशनरों में जागरूकता आयी है। प्रत्येक माह की 5 तारीख को होने वाली मासिक बैठक में इस बार होली उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। चालीसा पाठ में अशोक गिरि गोस्वामी जिला अध्यक्ष पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा महासमुंद,कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथ सिन्हा, बसंत चंद्राकर,के के चंद्राकर,चमन चंद्राकर मन्नू साहू, चिंतामणि चंद्राकर, सतीस पांडेय, जे एल साहू, भाव सिह नेताम, भानूप्रसाद सूर्यवंशी, कमलेश चंद्राकर, चमन चंद्राकर, गजानंद चंद्राकर बीआर ध्रुव, मनराखन ध्रुव आदि उपस्थित रहे।