एमपी के दो तस्कर से 17.50 लाख का गांजा जब्त
महासमु़द। जिले के सीमा के चेक पोस्ट से एंटी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स (ANTF) और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम
एक कार से 17.50 लाख का 35 किलो गांजा पकड़ा है। तस्कर गांजा को ओडिशा लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था। दोनों को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि
एक सफेद कार से गांजा ले जाया जा रहा है। टीम ने नेशनल हाईवे 353 रेहटीखोल में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इसी बीच सफेद रंग वेरना एच एक्स कार एम पी 07 जेड जेड 5221 में ओडिशा की ओर से आता देख उसे रोका गया। टीम ने कार चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पंकज राठौर पिता रोशन राठौर (22) मुरैना वार्ड नंबर 36/484 त्रिवेणी धर्मशाला गली गोपालपुरा मुरैना थाना मध्यप्रदेश और बगल सीट पर बैठा हेमंत सिंह तोमर पिता राधेश्याम तोमर (22) मुरैना शिकारपुर फाटक के पास बिचौली रोड मुरैना मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम ने कार की तलाशी ली तो पीछे सीट में बने चेम्बर के अंदर 35 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों ने ओडिशा के पदमपुर से मुरैना मध्यप्रदेश ले जाना बताया। पुलिस को दो मोबाइल और 5 हजार कैश मिला है। टीम ने कार और गांजा जब्त कर दोनों को गिरफतार कर ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया है।
