कलेक्टर व एसपी ने नवीन बस स्टैंड का किया निरीक्षण

सुचारू संचालन हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
कोंडागांव, 24 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने आज नवीन बस स्टैंड का निरीक्षण किया और बस स्टैंड के सुचारू संचालन हेतु दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वहां यात्रियों की सुविधाओं के लिए पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पुलिस सहायता केंद्र शुरु करने हेतु भी निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम अजय उरांव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।